एजेंसी न्यूज

Gold And Silver Prices: सोना 450 रुपये उछला, चांदी के भाव अपरिवर्तित

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

Gold And Silver Prices: सोना 450 रुपये उछला, चांदी के भाव अपरिवर्तित
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 4 दिसंबर: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी.

हालांकि, चांदी की कीमत 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद यह 450 रुपये मजबूत होकर 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.’’ वैश्विक बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,077 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत कम होकर 25.40 डॉलर प्रति औंस रही.

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,077 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से छह अमेरिकी डॉलर अधिक है. गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण कॉमेक्स में सोना सोमवार को एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 2,146 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक चला गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).