जरुरी जानकारी | सोना 42 रुपये चढ़ा, चांदी 493 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 42 रुपये की तेजी के साथ 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर वैश्विक बाजार में कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 42 रुपये की तेजी के साथ 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी 493 रुपये की गिरावट के साथ 57,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,672.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.03 डॉलर प्रति औंस पर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली तेजी है। कारोबारियों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है, जो आज ही आने हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

