एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये चढ़ा, चांदी 400 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, एक मार्च वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,045 डॉलर प्रति औंस पररहा, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक आंकड़ा जारी होने के बाद इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद बढ़ी हैं। यह आंकड़ा अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी का संकेत देता है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ा जारी होने के बाद सोने की कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

इसके अलावा, चांदी भी तेजी के साथ 22.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 22.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).