जरुरी जानकारी | सोना 270 रुपये चढ़कर 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को जारी रहा और राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 270 रुपये चढ़कर 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
नयी दिल्ली, छह फरवरी सोने में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को जारी रहा और राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 270 रुपये चढ़कर 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना 270 रुपये की तेजी के साथ 85,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को यह धातु 85,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को सर्राफा बाजार बंद थे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली, कमजोर रुपये और शेयर बाजार में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इस साल सुरक्षित निवेश की मांग और मजबूत वैश्विक रुझानों के कारण सोना 6,680 रुपये प्रति 10 ग्राम या 8.41 प्रतिशत चढ़ चुका है।
हालांकि, चांदी की कीमतें 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं।
बृहस्पतिवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 87.57 (अस्थायी) के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेगा। समीक्षा में ब्याज दर में कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने रुपये पर दबाव डाला। कमजोर रुपया डॉलर की कीमत वाले सोने के आयात को महंगा बनाता है।
हालांकि, वायदा कारोबार में कीमती धातु में गिरावट आई।
एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागियों का ध्यान शुक्रवार को पेश होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों पर केंद्रित है।
त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये की चाल और जिंस बाजार में सोने का रुझान कीमत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’
वैश्विक बाजारों में, अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 12 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,881 डॉलर प्रति औंस रह गया। बुधवार को कॉमेक्स वायदा 2,906 डॉलर प्रति औंस के एक और उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

