एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 190 रुपये और चांदी में 125 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 190 रुपये की तेजी के साथ 48,320 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 190 रुपये और चांदी में 125 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, आठ जून रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 190 रुपये की तेजी के साथ 48,320 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 125 रुपये बढ़कर 70,227 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,102 रुपये प्रति किलोग्राम था।

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे कमजोर होकर 72.89 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव गिरावट के साथ 1,890 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि विदेशी जिंस बाजार में ‘‘पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई को छूने के बाद नीचे आ गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).