जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये चढ़कर 65,150 रुपये के नए रिकॉर्ड पर, चांदी 400 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह मार्च मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
लगातार दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 150 रुपये की तेजी को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,122 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर की मजबूती दर्शाता है।
हालांकि, चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.88 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले घटकर 23.75 डॉलर प्रति औंस पर थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

