एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 110 रुपये की तेजी, चांदी 500 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 110 रुपये की तेजी, चांदी 500 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 19 मार्च वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 110 रुपये की तेजी है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,159 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।

बुधवार को होने वाली सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे से पहले सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। गांधी ने कहा कि बैठक इस बारे में संकेत दे सकती है कि इस साल ब्याज दरों में कब कटौती होने की संभावना है।

हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).