एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 200 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 200 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 23 जनवरी वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की मजबूती के साथ 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पूर्व यह 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में सुधार के बीच दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 100 रुपये की तेजी के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।’’

वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,028 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में अशांति के कारण, सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).