जरुरी जानकारी | सोना 850 रुपये उछला, चांदी में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये उछलकर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
नयी दिल्ली, 12 जून विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये उछलकर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।
हालांकि, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग को फिर से बढ़ा दिया। इसके साथ अमेरिका में उम्मीद से कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बढ़ा दिया है, जिससे बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 15.74 डॉलर प्रति औंस यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 3,370.87 डॉलर प्रति औंस हो गया।
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के भीतर एकतरफा शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है जिससे सोने में तेजी देखी जा रही है।’’
वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 0.54 प्रतिशत गिरकर 36.05 डॉलर प्रति औंस रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

