एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 527 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 527 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल तथा रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 527 रुपये की तेजी के साथ 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 22 पैसे घटकर 79.46 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 20.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉक स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस था जिससे यहां भी पीली धातु में मजबूती रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).