जरुरी जानकारी | सोने में 877 रुपये की तेजी, चांदी में 2,012 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 877 रुपये की तेजी के साथ 50,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 877 रुपये की तेजी के साथ 50,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,742 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 2,012 रुपये बढ़कर 69,454 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह भाव 67,442 रुपये प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी लाभ के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में गिरावट आने के कारण सोने की कीमत में तेजी आई।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

