जरुरी जानकारी | सोने में 76 रुपये की तेजी, चांदी 710 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में आई गिरावट के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 76 रुपये की तेजी के साथ 50,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 19 मई रुपये के मूल्य में आई गिरावट के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 76 रुपये की तेजी के साथ 50,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसके विपरीत चांदी की कीमत 710 रुपये की गिरावट के साथ 60,224 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू शेयरों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.33 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली गिरावट के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जिससे बहुमूल्य धातु की कीमतों में गिरावट रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

