एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 687 रुपये की तेजी, चांदी भी 2,384 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोने की कीमत 687 रुपये की तेजी के साथ 54,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 687 रुपये की तेजी, चांदी भी 2,384 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोने की कीमत 687 रुपये की तेजी के साथ 54,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को सोने का बंद भाव 53,851 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

चांदी की कीमत भी 2,854 रुपये के उछाल के साथ 65,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। बृहस्पतिवार को यह 63,056 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत की मजबूत शुरुआत हुई और इसमें 687 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे की गिरावट दर्शाती 74.84 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के रुख के साथ 1,976 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 24 डॉलर प्रति औंस हो गई।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के खराब आर्थिक आंकड़ों सामने आने के बाद आर्थिक वृद्धि दर सुस्त रहने को लेकर चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).