जरुरी जानकारी | सोने में 604 रुपये की तेजी, चांदी में 2,061 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 604 रुपये की तेजी के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार नवंबर वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 604 रुपये की तेजी के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 2,061 रुपये की तेजी के साथ 59,477 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘कल की गिरावट के बाद डॉलर में स्थिरता और निवेशकों द्वारा अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों के इंतजार के बीच सोना और चांदी दोनों की कीमतों में कुछ सुधार आया।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,648 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी तेजी के साथ 19.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘छह सप्ताह के अपने निचले स्तर को छूने के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में सुधार आया। चीन में लिवाली में आई तेजी की वजह से इसमें संभावित भारी गिरावट टल गई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

