जरुरी जानकारी | सोने में 58 रुपये की तेजी, चांदी 437 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 58 रुपये की तेजी के साथ 51,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह अप्रैल रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 58 रुपये की तेजी के साथ 51,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी की कीमत भी 437 रुपये के उछाल के साथ 66,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे की गिरावट के साथ 75.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.29 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस हो गई जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

