एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये चढ़कर 65,650 रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये चढ़कर 65,650 रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी भी मजबूत

नयी दिल्ली, सात मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये की तेजी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 30 डॉलर की बढ़त है।

गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल द्वारा इस बात को दोहराए जाने के बाद कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरें कम करेगा, कॉमेक्स पर सोना बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में 2,161.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.75 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘आगे जाकर, बाजार का ध्यान फरवरी के लिए आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े पर केंद्रित हो गया है। अगले सप्ताह सोने की कीमतों की दिशा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक साबित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े सोने के रुझान के लिए आगे की दिशा प्रदान करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).