जरुरी जानकारी | सोने में 500 रुपये की तेजी, चांदी 400 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो मई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 500 रुपये की मजबूती के साथ 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 83,500 रुपये प्रति किलो हो गयी। इससे पूर्व यह 83,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
‘महाराष्ट्र दिवस’ और ‘मजदूर दिवस’ के मौके पर एक मई को सर्राफा बाजार आंशिक तौर पर बंद रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,304 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर ऊंचा है।
चांदी भी बढ़त के साथ 26.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 26.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस एवं मुद्रा विभाग के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशक अब गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

