एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 434 रुपये की तेजी, चांदी 918 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के साथ-साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 434 रुपये की तेजी के साथ 50,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 434 रुपये की तेजी, चांदी 918 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, दो जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के साथ-साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 434 रुपये की तेजी के साथ 50,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 918 रुपये बढ़कर 61,776 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,858 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार के कारोबार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 77.60 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी मामूली तेजी के साथ 22 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).