एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 43 रुपये की तेजी, चांदी में 850 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 43 रुपये की तेजी, चांदी में 850 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, छह जून वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 850 रुपये बढ़कर 62,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना के भाव में 43 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

पटेल ने कहा कि मुद्रास्फीतिक चिंताओं और कमजोर डॉलर सूचकांक की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).