एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 410 रुपये की तेजी, चांदी में 1,700 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 410 रुपये की तेजी के साथ 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 410 रुपये की तेजी, चांदी में 1,700 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 15 नवंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 410 रुपये की तेजी के साथ 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये के उछाल के साथ 75,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 410 रुपये बढ़कर 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी भी बढ़त के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों के बाद सोने में तेजी आई, जिससे इस धारणा को बल मिला कि फेडरल रिजर्व का आक्रामक मौद्रिक सख्त चक्र समाप्त हो गया है और कारोबारियों ने अगले साल ब्याज दर में कटौती के लिए दांव बढ़ा दिया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).