जरुरी जानकारी | सोने में 389 रुपये और चांदी में 1,137 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 48,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 11 जनवरी बहुमूल्य धातुओं कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 48,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,137 रुपये की तेजी के साथ 64,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 63,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सोमवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 24 पैसे की गिरावट देखी गई और मूल्य घटकर 73.48 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना लाभ दर्शाता 1,853 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.14 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के कारण सोने में लिवाली बढ़ गई जिससे मजबूत डॉलर के बावजूद रुपये में शुक्रवार के निम्न बंद स्तर से वापस तेजी लौट आई।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

