एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये के उछाल के साथ 71,700 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी भी सर्वकालिक उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये के उछाल के साथ 71,700 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी भी सर्वकालिक उच्चस्तर पर

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी ऊंचाई पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त है।’’

विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,336 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर मजबूत है।

गांधी ने कहा, व्यापारियों ने अमेरिकी नौकरियों की उत्साहजनक रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया और इसके बजाय कुछ सप्ताह से चल रहे सर्राफा की तेजी की प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित किया। इससे सोमवार को सोने की कीमत एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘वैश्विक कॉमेक्स कीमतों में उछाल से समर्थित सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, जो सुबह के शुरुआती घंटों में 2,350 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।’’

इसके अलावा चांदी की कीमतें भी बढ़त के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। पिछले सत्र में यह 27.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).