एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 300 रुपये की तेजी, चांदी 400 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजड़िया रुख वाले कारोबार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 300 रुपये की तेजी, चांदी 400 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर विदेशी बाजारों में तेजड़िया रुख वाले कारोबार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये मजबूत होकर 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 79,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूती के साथ 2,050 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,050 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो वैश्विक बाजारों में पिछले बंद से 13 डॉलर अधिक है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को तीसरी तिमाही के लिए अमेरिकी वृद्धि दर में गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स अगस्त की शुरुआत से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).