जरुरी जानकारी | सोने में 250 रुपये की तेजी, चांदी में 800 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 12 जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 800 रुपये उछलकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 250 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,315 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर ऊंचा है।
गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में बढ़त जारी रही, जिसे नरम अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और स्थिर अमेरिकी डॉलर से मदद मिली।
हालांकि, चांदी मामूली तेजी के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

