जरुरी जानकारी | सोने में 235 रुपये की बढ़त, चांदी 273 रुपये तेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 235 रुपये की तेजी के साथ 49,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 235 रुपये की तेजी के साथ 49,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 67,983 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इससे पिछले दिन यह भाव 67,710 रुपये प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के ही भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। ये भाव क्रमश: 1,894 डालर प्रति औंस और 26.52 डालर प्रति औंस रहे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिलेजुले वैश्विक संकेतों और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के अभाव में सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई। महामारी की आशंका को लेकर चिंताओं ने सर्राफा कीमतों की मजबूती को समर्थन प्रदान किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

