एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 215 रुपये और चांदी में 1,185 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 215 रुपये बढ़कर 49,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 215 रुपये और चांदी में 1,185 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 215 रुपये बढ़कर 49,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,185 रुपये की तेजी के साथ 64,822 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछला बंद भाव 63,637 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,854 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.72 डॉलर प्रति औंस पर पूर्ववत रही।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों के इंतजार में सोने की कीमतों में तेजी रही तथा अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों के चलते डॉलर सूचकांक पर दबाव बढ़ गया जिससे बहुमूल्य धातुओं की लिवाली बढ़ी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).