एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 111 रुपये की तेजी, चांदी में 1,266 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में भारी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 111 रुपये की तेजी के साथ 50,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोने में 111 रुपये की तेजी, चांदी में 1,266 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, चार नवंबर रुपये के मूल्य में भारी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 111 रुपये की तेजी के साथ 50,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,632 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

हालांकि, चांदी की कीमत भी 1,266 रुपये की गिरावट के साथ 60,669 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जो इससे पिछले दिन यह 61,935 पर बंद हुई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव परिणाम आने के पहले डॉलर के मजबूत होने के साथ बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये 35 पैसे की गिरावट के साथ 74.76 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजार में सोने में तेजी के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,895 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी गिरावट के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).