जरुरी जानकारी | सुस्त मांग के बीच सोने की कीमत में 137 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में सुधार और कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 137 रुपये टूटकर 51,108 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रुपये की विनिमय दर में सुधार और कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 137 रुपये टूटकर 51,108 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.
हालांकि, चांदी की कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ 62,648 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,173 रुपये प्रति किलो रहा था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये के मूल्य में सुधार तथा कमजोर हाजिर मांग के कारण भारत में सोने की कीमतों पर दबाव रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 137 रुपये की गिरावट आयी।’’
यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.
घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 13 पैसे सुधरकर 73.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली तेजी के साथ 1,903.6 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

