एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना का भाव 500 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्ट के स्तर पर लगातार बिकवाली होने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 500 रुपये गिरकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना का भाव 500 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये गिरी

नयी दिल्ली, 16 जुलाई स्टॉकिस्ट के स्तर पर लगातार बिकवाली होने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 500 रुपये गिरकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपये घटकर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। मंगलवार को चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके उलट, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 16.41 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 3,341.37 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई शुल्क धमकियों के कारण सोना बढ़कर 3,346 डॉलर प्रति औंस हो गया। ट्रंप ने महीने के अंत तक दवाओं पर संभावित शुल्क लगाने का संकेत देने के साथ सेमीकंडक्टर पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार करने की बात कही है।"

वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 38.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

जूलियस बेयर में अर्थशास्त्र और अगली पीढ़ी के अनुसंधान प्रमुख कार्स्टन मेन्के ने कहा, "सोने में मजबूती आ रही है जबकि चांदी में तेजी आ रही है। चांदी की कीमतें 39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं, जो निवेशकों की नई दिलचस्पी का संकेत है।"

मेन्के ने कहा कि हालिया तेजी की मजबूती और सोने एवं चांदी की कीमतों का अनुपात लगभग 85 तक गिर जाने के बीच चांदी अब सोने के मुकाबले ज्यादा सस्ती नहीं लगती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज़ के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों को उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद-आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).