जरुरी जानकारी | कमजोर रुझानों से सोना 700 रुपये टूटा, चांदी में 800 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, नौ जुलाई कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।
वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसके अतिरिक्त, बुधवार को चांदी की कीमत 800 रुपये गिरकर 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में बिकवाली का दबाव देखा गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार प्रतिभागियों का अनुमान है कि फेडरल रिजर्व उच्च आयात करों और मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के कारण मुद्रास्फीति में संभावित गिरावट को देखते हुए उच्च ब्याज दरें बनाए रखेगा।’’
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 11.66 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।
मेहता इक्विटीज में उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं और नए व्यापार जोखिमों के बीच संतुलन बनाने के कारण सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं।’’
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च शुल्क लागू होने की समयसीमा को एक अगस्त से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तांबे पर 50 प्रतिशत शुल्क और दवाओं पर संभावित 200 प्रतिशत शुल्क लगाया हुआ है।
कलंत्री ने कहा कि इन शुल्कों से बाजार में हलचल मचने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक ढील दिए जाने की संभावना कम हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

