जरुरी जानकारी | सोना 694 रुपये टूटा, चांदी 126 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को 694 रुपये टूटकर बंद हुआ। जबकि चांदी भाव में 126 रुपये की तेजी देखी गयी।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को 694 रुपये टूटकर बंद हुआ। जबकि चांदी भाव में 126 रुपये की तेजी देखी गयी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक सोना 694 रुपये गिरकर 51,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

वहीं चांदी 126 रुपये बढ़कर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी दिन में यह 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार के बीच दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना भाव में 694 रुपये की गिरावट रही।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

इस बीच लगातार दो दिन से गिर रहा रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 73.33 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड