जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 660 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपये के नुकसान के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 मई वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 350 रुपये के नुकसान के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 660 रुपये की गिरावट के साथ 72,880 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,957 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी नुकसान के साथ 23.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।
मंगलवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

