जरुरी जानकारी | सोने में 108 रुपये की हानि, चांदी 144 रुपये महंगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार आने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी पर अंकुश लग गया और दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 108 रुपये घटकर 48,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 13 जनवरी रुपये के मूल्य में सुधार आने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी पर अंकुश लग गया और दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 108 रुपये घटकर 48,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी भी इस दौरान 144 रुपये की तेजी के साथ 65,351 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 65,207 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
बुधवार को रुपया 10 पैसे सुधरकर 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मजबूत होकर 1,857 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.48 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में गिरावट आने के कारण (अंतरराष्ट्रीय बाजारों में) सोने की कीमतों में तेजी रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

