एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 62 रुपये मजबूत, चांदी 579 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर मूल्यवान धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 62 रुपये बढ़कर 51,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 62 रुपये मजबूत, चांदी 579 रुपये उछली

नयी दिल्ली, नौ सितंबर वैश्विक स्तर पर मूल्यवान धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 62 रुपये बढ़कर 51,131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 579 रुपये उछलकर 55,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 54,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,727 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 18.84 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,711 डॉलर प्रति औंस रही। डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में सुधार हुआ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).