एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 51 रुपये मजबूत, चांदी में 502 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 50,964 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 51 रुपये मजबूत, चांदी में 502 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, दो नवंबर रुपये के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 50,964 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,913 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 502 रुपये की गिररावट के साथ 59,265 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.71 प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,653 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बैंकों द्वारा ब्याज दरों में हुई वृद्धि को कब वापस करना शुरू किया जायेगा इस बात का संकेत आज देर रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से मिलने की संभावना है जिसपर सभी की निगाह है। इस वजह से कॉमेक्स में सोने की कीमत 1,650 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).