जरुरी जानकारी | सोने में 304 रुपये की मजबूती, चांदी में 508 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 304 रुपये की तेजी के साथ 52,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 304 रुपये की तेजी के साथ 52,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 51,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह, चांदी की कीमत भी 508 रुपये की तेजी के साथ 67,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.93 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.34 प्रतशत की तेजी के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

