खेल की खबरें | कुश्ती में रवि, विनेश और नवीन को स्वर्ण, भारत को तीन कांस्य भी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अतीत की नाकामियों को भुलाकर विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगाई जबकि रवि दहिया और नवीन ने भी पीले तमगे अपने नाम करके कुश्ती में भारत के लिये लगातार दूसरा दिन यादगार बना दिया ।

बर्मिंघम, छह अगस्त अतीत की नाकामियों को भुलाकर विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगाई जबकि रवि दहिया और नवीन ने भी पीले तमगे अपने नाम करके कुश्ती में भारत के लिये लगातार दूसरा दिन यादगार बना दिया ।

भारत की झोली में पूजा गेहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक भी डाले । इसके साथ ही कुश्ती में भारत के पदकों की संख्या 12 रही जिसमें छह स्वर्ण शामिल है ।

दहिया ने पुरूषों के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10 . 0 से हराया । इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था ।

वहीं तोक्यो ओलंपिक की नाकामी, अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4 . 0 से जीत दर्ज की ।

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी ।

इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया ।

महिलाओं के 53 किलोवर्ग में चार ही पहलवान थे । फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी ।

भारत के लिये तीसरा स्वर्ण नवीन ने पुरूषों के 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को अंकों के आधार पर 9 . 0 से हराकर दिलाया । उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया । इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी ।

महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा गेहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को कांस्य पदक के मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12 . 2 से हराया ।

पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराने के बाद कैमरन की रेबेका एंडोलो मुआम्बो पर वाकओवर मिला था । सेमीफाइनल में हालांकि वह कनाडा की मेडिसन बियांका पार्क्स से हार गई थी ।

पुरूषों के 97 किलोवर्ग में दीपक नेहरा ने पाकिस्तान के तैयब रजा को अंकों के आधार पर 10 .2 से हराकर कांस्य पदक जीता । वहीं महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पूजा सिहाग ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर आस्ट्रेलिया की नाओमी डि ब्रूइन को 11 . 0 से मात देकर कांस्य अपने नाम किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\