एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पुरूष ट्रैप टीम को स्वर्ण, कीनान को कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी के आखिरी दिन को यादगार बना दिया जब पुरूष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने रजत पदक जीता जबकि कीनान चेनाई ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया ।

खेल की खबरें | पुरूष ट्रैप टीम को स्वर्ण, कीनान को कांस्य

हांगझोउ, एक अक्टूबर भारतीय ट्रैप निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में निशानेबाजी के आखिरी दिन को यादगार बना दिया जब पुरूष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने रजत पदक जीता जबकि कीनान चेनाई ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया ।

आखिरी दिन ट्रैप में मिले तीन पदकों के बाद भारतीय निशानेबाज सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य समेत 22 पदक लेकर लौटेंगे जो एशियाई खेलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

पुरूष और महिला टीम के पदकों के बाद नजरें कीनान और जोरावर सिंह तथा मनीषा कीर पर लगी थी जो छह निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचे थे ।

कीनान ने 40 में से 32 स्कोर किया और रजत की दौड़ में थे लेकिन आखिर में कांस्य पदक जीता ।

तीसरी बार एशियाई खेलों में उतरे जोरावर 23 स्कोर करके पांचवें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत पदक जीतने का उनका सपना फिर अधूरा रहा ।

महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में मनीषा कीर 25 में से 16 स्कोर करके छठे स्थान पर रही ।

इससे पहले पृथ्वीराज तोडइमान, काइनन चेनाई और जोरावर सिंह संधू की भारतीय तिकड़ी ने टीम स्वर्ण पदक जीता ।

मनीषा कीर, प्रीति रजाक और राजेश्वरी कुमारी की महिला ट्रैप टीम भी रजत पदक जीतने में सफल रही ।

भारतीय पुरुष टीम ने क्वालीफिकेशन दौर में 361 अंक जुटाए। खालिद अलमुदहाफ, तलाल अलरशीदी और अब्दुलरहमान अलफइहान की कुवैत की टीम ने 359 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि युहाओ गुओ, यिंक की औ युहाओ वैंग की चीन की टीम ने 354 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम ने 337 अंक जुटाते हुए रजत पदक जीता। किंगनियान ली, सुइसुइ वू और शिनक्यु झेंग की चीन की टीम ने विश्व रिकॉर्ड 357 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

मारिया दमित्रियेंको, एझान दोसमगामबेतोवा और अनास्तासिया प्रिलेपिना (336) की कजाखस्तान की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).