Gold And Silver Price: सोना 900 रुपये लुढ़का, चांदी 200 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये लुढ़ककर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर: वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये लुढ़ककर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. चांदी की कीमत भी 200 रुपये टूटकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों में तेजी के बाद अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में बढ़ोतरी के कारण सोमवार के सत्र में सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं. वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत 22.98 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.
कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 1,995 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर कर गिरावट को दर्शाता है. गांधी ने कहा कि व्यापारियों का अनुमान है कि पिछले सप्ताह सोने के रुझान में भारी उलटफेर के बाद सोने की कीमतों में मंदी बनी रहेगी। हालांकि, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े जारी होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक जैसे वृहद घटनाक्रमों का इस सप्ताह सोने की कीमत पर असर पड़ेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

