एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 700 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 700 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमत भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 1,981 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर की गिरावट है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के नवंबर में थोड़ा बढ़ने के बाद कॉमेक्स सोना कई सप्ताह के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर सवाल खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अब फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल की बुधवार को आने वाली टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).