एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 750 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ सोने में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 750 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये फिसली

नयी दिल्ली, 19 जुलाई आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ सोने में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये घटकर 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। बृहस्पतिवार को यह 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा देश में आभूषण विक्रेताओं की मांग में आई गिरावट को बताया।

विदेशी बाजार कॉमेक्स में सोना शुक्रवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जो चार महीने के निचले स्तर से डॉलर में आये सुधार और अमेरिकी 10-वर्षीय बांड प्रतिफल में वृद्धि के कारण दबाव में था।’’

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी (सहायक उपाध्यक्ष) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘ चीन के साथ टैरिफ युद्ध और अन्य राजनीतिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों की सर्वकालिक उच्च स्तर के पास मुनाफावसूली मूल्यवान धातु की कीमत को प्रभावित किया।’’

इसके अतिरिक्त, न्यूयॉर्क में चांदी भी गिरावट के साथ 29.32 डॉलर प्रति औंस रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).