एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये टूटकर 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 18 जून वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये टूटकर 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये के उछाल के साथ 91,300 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर सोमवार को जिंस बाजार आंशिक रूप से बंद रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है।

परमार ने कहा कि मंगलवार को सभी बाजारों में जोखिम भरे रवैये के कारण सोने में गिरावट आई। घरेलू सोने के भाव पर भी ऊंची कीमतों, मजबूत रुपये और कमजोर भौतिक मांग का असर पड़ा।

इस बीच, चांदी 29.35 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).