एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 430 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 430 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, दो अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 430 रुपये की तेजी के साथ 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,255 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से दो डॉलर कम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद, मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, क्योंकि व्यापारियों ने ठोस अमेरिकी विनिर्माण आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को कम करने के फैसले पर संदेह करना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, अमेरिकी डॉलर सूचकांक पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातु की कीमतों पर भी असर पड़ा।’’

हालांकि, चांदी की कीमतें 25.55 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची थीं। इसका पिछला बंद भाव 25.13 डॉलर प्रति औंस था।

गांधी ने कहा, आगे जाकर, व्यापारियों का अनुमान है कि सर्राफा की कीमतें सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ ऊपरी सीमा में मजबूत होंगी और कॉमेक्स हाजिर सोने का भाव 2,270 डॉलर के स्तर को पार करने के बाद तेजी का रुख फिर से शुरू हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).