एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 187 रुपये चढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 187 रुपये चढ़ी

नयी दिल्ली, चार अप्रैल रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 75.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके रुख के उलट चांदी की कीमत 187 रुपये की बढ़त के साथ 66,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में तेजी के बावजूद रुपये के मूल्य में सुधार होने के कारण दिल्ली में 24 कैरट सोने के हाजिर भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव तेजी के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).