एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 500 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 500 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 22 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये की गिरावट दर्शाता है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना अपरिवर्तित रुख के साथ 2,027 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 23 डॉलर प्रति औंस रह गया।

गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक लंबे समय तक ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने के लिए तैयार है।

गांधी ने कहा, ऐसे में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).