जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट दर्शाता है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबार में यह भाव 2,034 डॉलर प्रति औंस था।
उन्होंने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों पर नजर रखेंगे।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर की गिरावट दर्शाता है। चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.35 डॉलर प्रति औंस पर थी। इसका पिछला बंद भाव 22.65 डॉलर प्रति औंस था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

