जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 1,500 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई।
नयी दिल्ली, नौ मई वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये लुढ़ककर 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,308 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर की गिरावट है।
गांधी ने कहा कि सोने में 2,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा जहां निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर रुख के बारे में नए संकेतों की तलाश में थे।
चांदी भी मामूली तेजी के साथ 27.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

