जरुरी जानकारी | सोने में 420 रुपये की गिरावट, चांदी 1,900 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये की गिरावट के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जनवरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये की गिरावट के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,900 रुपये की भारी गिरावट के साथ 76,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 78,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट आई, विदेशी बाजारों में मंदी के रुझान के बाद दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 420 रुपये की गिरावट के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,042 डॉलर प्रति औंस और चांदी नुकसान के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस रही।
गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की कीमतें दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को कम करने की योजना के बारे में अनिश्चितता ने व्यापारियों के बीच जोखिम-मुक्त भावना को बढ़ावा दिया।
पिछले महीने हुई फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरे जारी होने के बाद ब्याज दर में कटौती की समयसीमा पर अनिश्चितता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

