एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 400 रुपये लुढ़का, चांदी में भी 400 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की मांग में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 400 रुपये लुढ़का, चांदी में भी 400 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, छह दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की मांग में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बाद बुधवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट आई और यह 62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 78,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत भी घटकर 24.26 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर की गिरावट दर्शाता है।

गांधी ने कहा कि कमजोर मांग और अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण बुधवार के सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).