जरुरी जानकारी | सोने में 353 रुपये की गिरावट, चांदी 123 रुपये टूटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में सुधार के साथ कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 353 रुपये की गिरावट के साथ 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक जून रुपये के मूल्य में सुधार के साथ कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 353 रुपये की गिरावट के साथ 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 123 रुपये टूटकर 60,834 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार के कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर 20 पैसे की तेजी के साथ 77.51 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का भाव 1,836.44 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,836 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। अमेरिकी बांड आय बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने पर अंकुश रहा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

